साहिबगंज: मदनशाही में विवाहिता की मौत के बाद पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में दर्ज कराई शिकायत
मदनशाही में एक विवाहिता की मौत मामले में मृतिका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। पिता का आरोप है कि दामाद राजन कुमार सिंह अक्सर ₹2 लाख दहेज की मांग करता था और इसे लेकर बेटी के साथ मारपीट करता था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।