साहिबगंज: सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जीएनएम वार्ड इंचार्ज के सूझबूझ के टला बड़ा हादसा
सदर अस्पताल के प्रथम तल्ले पर स्थित एसएनसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जहां बिजली के तारों से उठते धुएं को देखकर वहां ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों में अचानक हड़कंप मच गया। उधर आग लगने की जानकारी वार्ड इंचार्ज रोज मेरी बास्की ने इसकी सूचना तुरंत आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को दी जिसके बाद बिजली कर्मी को सूचना देकर लाइन कट कराया गया।