साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के मामले में जामताड़ा पुलिस पहुंची साहिबगंज, एक युवक को किया गिरफ्तार
साहिबगंज जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी फाटक रोड से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसाप हत्या के मामले में जामताड़ा पुलिस ने साहिबगंज पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जामताड़ा पुलिस युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।