चायल: नई बस्ती कोईलहा के पास मारपीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
संदीपनघाट। मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपितों सोनू कुमार व मोनू कुमार पुत्रगण मूलचंद्र निवासी उजिहिनी खालसा को नई बस्ती कोईलहा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां बरामद कीं। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय भेजा गया।