सहार: कोलोडीहरी गांव से पुलिस ने 30 लीटर शराब के साथ दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
Sahar, Bhojpur | Jun 29, 2025 चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलोडीहरी गांव से पुलिस ने दो शराब तस्करों को 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब बेचते हुए दो तस्करों को देखा तो पुलिस ने उनको पकड़ना चाहा लेकिन शराब तस्कर भाग रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने खादर कर दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 30 लीटर शराब भी बरामद किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।