सासनी: राधे हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के दौरान नवजात शिशु की हुई मौत, हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Sasni, Hathras | Sep 27, 2024 कोतवाली सासनी क्षेत्र के राधे हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। शिशु की मौत के बाद परिजन शिशु के शव को अस्पताल मे रखकर हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल संचालक अपने आप को मौजूदा भाजपा सांसद का प्रतिनिधि बताता है। सांसद ने कहा कि मेरा कोई भी प्रतिनिधि नहीं है।