सासनी: लूट की घटना में शामिल 3 अभियुक्तों को पुलिस और SOG टीम ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार, दो अभियुक्त घायल
Sasni, Hathras | Sep 26, 2024 कोतवाली सासनी पुलिस और SOG टीम ने लूट की घटना कारित करने वाले 3 अभियुक्तों को देर रात सासनी मडराक रोड के गांव द्वारिकापुर के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान 3 अभियुक्तों में से 2 अभियुक्त गोली लगने से घायल हुए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस सहित घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी और लूटी गई वैगनआर कार बरामद हुई है।