सासनी: सीवर लाइन को नाले से जोड़ने को लेकर नगर पंचायत सासनी के वार्ड नंबर 8 के सभासद ने हाथरस सांसद से की शिकायत
Sasni, Hathras | Sep 25, 2024 जनपद हाथरस की नगर पंचायत सासनी के वार्ड नंबर 8 के सभासद भानु सिंह जादौन ने सासनी पहुंचे हाथरस सांसद अनूप बाल्मीकि को एक शिकायती पत्र देते हुए सीवर लाइन को नाले से जोड़ने की मांग की है। सभासद ने शिकायती पत्र में कहा है कि करीब 5 महीने पहले मोहल्ला अजीत नगर में सीवर लाइन बिछाने का काम किया गया था। करीब 500 मीटर डाली गई सीवर लाइन को नाले से नहीं जोड़ा गया।