डौण्डीलोहारा: भोले-भाले लोगों से ठगी, SBI कियोस्क से ₹9 लाख का खेल उजागर, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
मामला संबलपुर स्थित एसबीआई कियोस्क सेंटर का है, जहां आरोपी अमित कुमार निषाद और विरेन्द्र गिरी गोस्वामी लोगों को एफडी और आरडी कराने का झूठा झांसा देकर उनसे नगदी रकम लेते थे। इतना ही नहीं, कम पढ़े-लिखे ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर उनके अंगूठे का उपयोग कर खातों से पैसे भी निकाल लेते थे।