संडीला: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में किन्नरों के बीच मारपीट की घटना, कोथावां मार्ग पर हुई
Sandila, Hardoi | Apr 12, 2026 बेनीगंज निवासी मोहिनी किन्नर ने आरोप लगाया है कि उन पर हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।मोहनी के अनुसार वह रविवार दोपहर करीब 1 बजे कोथावां सड़क मार्ग उसके साथ उस वक्त मारपीट की गई जब वह कोथावां के पास एक गांव से बधाई लेकर लौट रही थीं। तभी दूसरे क्षेत्र के किन्नरों और उनके साथियों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।