कैलारस में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किए 27 विकास कार्यों के भूमिपूजन
मुरैना, 16 जुलाई। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कैलारस में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को सेवा, सहयोग और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने समाज से प्रतिमा के संरक्षण और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान तोमर ने 3 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत वाले 27 निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।
इसके बाद उन्होंने सोन नदी पर ग्राम रीझोनी और बघोरा में बने दो पुलों का लोकार्पण किया। रीझोनी में लगभग 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 60 मीटर लंबे पुल से करीब 15 गांवों, जबकि बघोरा में 3.15 करोड़ रुपये की लागत से बने 75 मीटर लंबे पुल से 12 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, नगर परिषद कैलारस अध्यक्ष अंजना बृजेश बंसल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।