रातों-रात गायब हुई 11 केवी बिजली लाइन! 7 खंभों से तार चोरी, 4 गांवों की बिजली ठप
मुरैना। सरायछोला थाना क्षेत्र के ग्राम जारह के पास अज्ञात चोर सात बिजली के खंभों से करीब एक किलोमीटर लंबी 11 केवी बिजली लाइन के तार काटकर ले गए। चोरी के चलते जारह सहित चार गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई।
घटना से बिजली विभाग को करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने सरायछोला थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिजली विभाग का कहना है कि एफआईआर और स्टीमेट तैयार होने के बाद 3 से 5 दिनों में नई लाइन डालकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
#मुरैना #morena #लाइट #बिजली