मोबाइल निकालने उतरा युवक नहीं लौटा जिंदा! कुएं में दम घुटने से मौ.त, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
मुरैना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित खाकी बाबा की बगिया में मोबाइल निकालने के लिए कुएं में उतरे श्यामपुर खुर्द निवासी शिवकुमार उर्फ सेंकी उपाध्याय की दम घुटने से मौ.त हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृ.त घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौ.त की वजह कुएं में ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस मानी जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
#morena #मुरैना