नानपारा: रुपईडीहा में नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की गई
बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता तहसीलदार विकास कुमार ने की। बैठक में दुर्गा पूजा व रामलीला कमेटियों के पदाधिकारी, व्यापार मंडल, ग्राम प्रधान, सभासद और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।