कासगंज: कासगंज तहसील में भाकियू अपना अधिकार ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया, किसानों की फसलों के मुआवजे की मांग की
सोमवार दोपहर 1 बजे भाकियू अपना अधिकार के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने नायब तहसीलदार गरिमा सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में हाल ही में हुई भीषण ओलावृष्टि और बरसात से किसानों की फसलें नस्ट होने का मामला उठाया। और कहा कि किसानों की गेहूं, मक्का की फसलें, विशेषकर सब्जियां, पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। और किसानों को सरकार मुआवाजा दें।