लाडनूं: लाडनूं कस्बे में अज्ञात कारणों से एक बाड़े में लगी आग, चारा व लकड़ियां जलकर हुई राख
Ladnu, Nagaur | Oct 29, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं कस्बे में मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते एक बाड़े में आग लग गई। आग लगने के कारण बाड़े रखा पशुओं का चारा व लकड़ियां जलकर राख हो गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने अफरातफरी मच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में टैंकरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।