लाडनूं: निंबी जोधा के निकट अनियंत्रित होकर पलटा चावल के कट्टों से भरा ट्रक, चालक हुआ घायल
Ladnu, Nagaur | Oct 30, 2024 लाडनूं के निंबी जोधा के निकट बुधवार को एक चावल के कट्टों से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक गाय आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।