लाडनूं: लाडनूं कस्बे के डंपिंग यार्ड में अज्ञात कारणों से लगी आग, आसपास के लोगों में मची अफरातफरी
Ladnu, Nagaur | Oct 27, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं कस्बे में रविवार को अज्ञात कारणों के चलते डंपिंग यार्ड में आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। वहीं आग लगते ही आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। डीडवाना से पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने की सूचना मिलते लाडनूं व आसपास के गांवों से भी लोग व नगरपालिका प्रशासन मौके पर पहुंचा ।