नौबतपुर: चेचौल गांव में छठ घाट की साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां ज़ोरों पर
दीपावली समाप्त होते ही लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। नौबतपुर प्रखंड के चेचौल गांव में छठ घाट की साफ-सफाई, पोखर की सफाई और सजावट को लेकर ग्रामीण जोर-शोर से जुटे हुए हैं। गांव में छठ महापर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। ग्रामीण अपने स्तर से घाट को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने में लगे हैं, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की