स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर को बड़ी सौगात... शहर की सड़कों पर दौड़ी पीएम ई-बस सेवा, CM भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
बीकानेरवासियों के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन खास बन गया। शहर को सार्वजनिक परिवहन की बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का शुभारंभ करते हुए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही बीकानेर में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सिटी बस सेवा की शुरुआत हो गई।
पीएम ई-बस सेवा शुरू होने के बाद अब शहरवासियों को प्रमुख बाजारों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, शिक्षण संस्थानों और शहर के बाहरी इलाकों तक आवागमन के लिए बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। ई-बस सेवा से रोजाना सफर करने वाले लोगों को सुविधाजनक और किफायती यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।
ई-बसों की खासियत यह है कि इनके संचालन से प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही शहर में स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। पेट्रोल-डीजल आ