बहराइच: लीलापुरवा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन जहां फांसी लगाकर कर आत्महत्या की बात कह रहे हैं तो वहीं मृतका के चाचा ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम लीलापुरवा निवासी पूनम देवी की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।