बहराइच: जिला अस्पताल परिसर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई पहचान,पुलिस जाच में जुटी
नगर कोतवाली के जिला अस्पताल परिसर में एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। शिनाख्त न होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर शव मर्चरी में रखवाया गया था। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। मृतक के परिजनों ने अज्ञात शव की नगर कोतवाली के काजीपुरा उत्तरी निवासी अनवर बेग पुत्र सत्त्तार बेग के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जाच जारी है।