बहराइच: जिला अस्पताल में मरीज की मौत हुई तो स्टाफ नर्स को जड़े थप्पड़, थाने पर दी तहरीर
शहर के मोहल्ला हनुमानपुरी कॉलोनी निवासी एक मरीज की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज की हालत खराब होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन परिवार के लोग यहीं पर इलाज करवा रहे थे रविवार को मौत हो गई इससे नाराज तीमारदार ने स्टाफ नर्स को कई थप्पड़ मार दिया। इसके बाद शव लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।