बहराइच: बहराइच जनपद में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार संगम एकीकृत पोर्टल का हुआ शुभारंभ
बहराइच जनपद में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए तथा उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार संगम एकीकृत पोर्टलका शुभारंभ किया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिला सेवायोजन अधिकारी बहराइच के कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।