बहराइच: अनारकली रोड शमीम के बाग के पास से थाना दरगाह पुलिस ने चोरी के दो एंड्राइड मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने अनारकली रोड शमीम के बाग के पास से चोरी के दो एंड्राइड मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्युक्ति बाबू अंसारी को रियलमी व वीवो एंड्राइड मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया जिसकी कीमत लगभग 30000 रुपये है। अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।