बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने आपराधिक मानव वध सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने आपराधिक मानव वध सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त गण गुड्डू उर्फ अनिल यादव व राजू यादव उर्फ राजेंद्र यादव निवासीगण आजाद इंटर कॉलेज के पीछे मुकदमे में वांछित थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।