मलारनाडूंगर: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह, 28 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में रविवार सुबह 9:00 बजे उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हषोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यवाहक उप जिला कलेक्टर संतोष कुमार शर्मा के द्वारा मुख्य समारोह स्थल पर झंडारोहण किया गया।इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 28 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।