मैनपुरी: कुरावली के अशोकपुर के पास पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल का ज़िला अस्पताल में उपचार जारी
कुरावली क्षेत्र के अशोकपुर के पास ओछा क्षेत्र के नसीरपुर निवासी संतोष सिंह पुत्र छविनाथ बाजार करके अपने घर वापस बाइक से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार संतोष सिंह घायल हो गए। घायल संतोष सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उनका डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।