मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में जमीन पर हो रहे कब्जे को लेकर मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठा पीड़ित परिवार, महिला के साथ हुई छेड़छाड़
मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने परिवार के साथ मुख्यालय तिकोनिया पार्क पर आमरण अनशन पर बैठा है। जहां उन्होंने बताया की बीती 29 जुलाई को वह अपने खेत पर खाद डालने के लिए गई थी जहां विपक्षियों द्वारा उसके साथ अभद्रता की गई। वहीं महिला ने थाने पर शिकायत की लेकिन वहां कोई सुनवाई नही हुई जिसके चलते पीड़ित परिवार आमरण अनशन पर बैठा है।