मैनपुरी: अरविंद केजरीवाल को जेल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए AAP पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्यालय में किया प्रदर्शन
मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में प्रताड़ित किए जाने को लेकर के मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा है।