पातेपुर: पातेपुर नगर पंचायत प्रशासन मॉनसून से पहले नाला उड़ाही में जुटा, लोगों को जलजमाव से मिलेगी मुक्ति
पातेपुर नगर पंचायत प्रशासन मानसून पूर्व युद्धस्तर पर नालों की उड़ाही शुरू कर दी है। इसके लिए बाजार के साभी नालों के सफाई का कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीप शिखा ने बताया कि पहले फेज में शहरी क्षेत्र के नालों की सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही बरसात से पूर्व नगर पंचायत क्षेत्र के सभी नालों की सफाई कार्य पूर्ण करा लिए जाएंगे।