🔴 ब्रेकिंग न्यूज़:
बरेली में आग से दो दुकानें जलकर खाक, दमकल ने समय रहते पाया आग पर काबू
@bareillylive : बरेली जिले में किला क्षेत्र से सहुकlरा की ओर जाने वाले रास्ते पर दो दुकानों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दोनों दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों दुकानों में त्रिपाल, पन्नी और मैट सहित अन्य सामान बेचा जाता था। आग लगने से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। वहीं, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मौके की स्थिति को संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया, जिससे सड़क पर आवागमन सुचारु बना रहे।
दमकल विभाग की तत्परता और पुलिस की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रित किया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों और कुल नुकसान का आकलन अभी स्पष्ट नहीं है।
Bareilly, Bareilly | Oct 16, 2026