इटावा: अजबपुर गांव में चारा खाने के बाद 3 मवेशियों की मौत, पशुपालक ने चारा जहर होने की जताई आशंका, विभाग की टीम ने शुरू की जांच
Etawah, Etawah | Aug 18, 2026 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अजबपुर गांव में चारा खाने के बाद 3 मवेशियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पशुपालक रामवीर जाटव ने मंगलवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया उन्होंने अपनी भैंस के लिए एक नंद में चारा डाला था। जिसके बाद चारा खाते ही तीनो की एक-एक करके मौत हो गई। वहीं उन्होंने चारा में जहर होने की आशंका जताई है।