टीकमगढ़: शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, योग एवं संवाद का महत्व बताया गया
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ मे आज विद्यार्थियों की मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर पी शांडिल्य के मार्गदर्शन मे विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तनाव उनके समाधान के संबंध में जानकारी प्रदान की गई