धनौरा: गजरौला थाने से चंद कदम की दूरी पर मोबाइल की दुकान में चोरी, एसी के पाइप काटे, अन्य दुकानों को भी बनाया निशाना
गजरौला। थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित मोबाइल की दुकान समेत कई दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकानों के एसी के पाइप काटकर ले गए। वहीं, पड़ोसी दुकान संचालक के घर में रखा स्टील का सामान भी चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।