#नानकमत्तामेंसिमकार्डचोरीकरबैंकखातेसेरकमनिकालनेकामामलासामनेआयाहै। पीड़ित की शिकायत पर नानकमत्ता कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के मुताबिक डोहरा सिसईखेड़ा निवासी फरियादी प्रह्लाद सिंह बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 नवंबर को दोपहर करीब 1:45 बजे अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से सामान के साथ मोबाइल फोन चोरी कर लिया और मोबाइल में लगी सिम निकाल ली।
पीड़ित के अनुसार चोरी की गई सिम का इस्तेमाल कर उनके खाते से रकम निकालने का प्रयास किया गया। उन्हें जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने सिम ब्लॉक कराने के साथ बैंक खाते को भी ब्लॉक कराया।
एफआईआर में पीड़ित ने बताया कि घटना से संबंधित कुछ गतिविधियां उनके घर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
पुलिस ने 24 नवंबर 2026 को एफआईआर संख्या 0280 दर्ज की है।