कन्नौज: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पत्रकार समेत 3 को कांग्रेस कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि, फतेहपुर हादसे में हुआ था निधन
कन्नौज जिला कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को शोक सभा आयोजित की गई। इस शोक सभा में फतेहपुर घटना में जान गवाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता समेत 3 को श्रद्धांजलि दी गई है। हादसे में कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश चंद्र दुबे, वरिष्ठ पत्रकार मनोज शुक्ला और कार चालक श्यामू की जान मौके पर ही चली गई थी। जिला कांग्रेस कमेटी और परिवार के सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए।