छतरपुर: छतरपुर में बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न, गाड़ियों के काफिले के साथ नन्ही लक्ष्मी घर पहुंची
सटई रोड निवासी मृत्युंजय मिश्रा के घर लंबे इंतजार के बाद बेटी का जन्म हुआ, जिसे परिवार ने अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। दो दर्जन से अधिक गाड़ियों के काफिले और डीजे के साथ परिवारजन अस्पताल पहुंचे और मां-बेटी को बारात की तरह घर लेकर आए।शहर में निकला यह काफिला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस मामले की जानकारी आज 6 अप्रैल दोपहर करीब 2:00 बजे दी है।