गाजीपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने वन क्लिक डीबीटी के जरिए 285 करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए हैं। गाजीपुर के किसानों को अब तक 2.22 करोड़ रुपए मिल चुके हैं, जबकि 3422 किसानों को 1.06 करोड़ रुपए की अतिरिक्त क्षतिपूर्ति जारी की गई है।