स्थिर होने के बाद अब फिर बढ़ने लगी गंगा, 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर
मिर्जापुर। कुछ समय स्थिर रहने के बाद गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। बीते 24 घंटे में गंगा का पानी करीब 12 सेंटीमीटर बढ़ा है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।
लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों की निगाहें गंगा के जलस्तर पर टिकी हैं। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।