लालगंज: बरौंधा नहर पर बने ब्रेकर पर बाइक उछलने से बुजुर्ग महिला नीचे गिरी, हुई मौत, परिजनों ने पीएम कराने से किया मना
लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा चौकी अंतर्गत बरौंधा कोरांव संपर्क मार्ग पर स्थित बरौंधा नहर पर गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे ब्रेकर पर बाइक उछलने से बाइक सवार महिला नीचे गिर गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।