हनुमानगढ़: जिले के नोहर में खाद्य सुरक्षा दल ने की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो मिठाई व ग्लूकोज लिक्विड किया नष्ट, 90 लीटर घी भी नष्ट
जिले के नोहर में खाद्य सुरक्षा दल ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्वामी मिष्ठान भंडार से 40 किलो मिठाई एवं ग्लूकोस लिक्विड मौके पर ही नष्ट करवाया गया। विभाग से मिली जानकारी अनुसार गत दिन जांच में मधुबन ब्रांड का घी अनसेफ पाया गया था इसके बाद में मुकेश एंड संस के पास से मधुबन ब्रांड का 90 लीटर घी मिला जिसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया है।