लोहंडीगुडा: बिजली की बढ़ी दरों को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर हमला किया, कहा- जनता की कमाई लुट रही है
प्रदेश में बिजली दरों में हुई वृद्धि को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद यह पांचवीं बार है जब बिजली की दरें बढ़ाई गई हैं। उनके अनुसार अब तक कुल 31.23 प्रतिशत तक बिजली दरों में बढ़ोतरी की जा चुकी ।