भादरा: उप जिला चिकित्सालय में हीट स्ट्रोक के मरीज के प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई
भादरा. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को उपजिला चिकित्सालय भादरा में खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्य चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सन्दीप पुनिया, डॉ. अजय सिंह उपजिला चिकित्सालय भादरा की उपस्थिति में हीट स्ट्रोक मे मरीज के प्राथमिक उपचार स्थानान्तरित करने तथा निश्चित उपचार संबंधित मोक ड्रिल का आयोजन किया गया।