मुगलसराय: न्यू सेंटर कॉलोनी से रेलवे कर्मचारी की नई बाइक घर के बाहर से चोरी, पुलिस से बरामदगी की मांग की
मुगलसराय न्यू सेंटर कॉलोनी स्थित रेलवे आवास के सामने से एक रेलवे कर्मचारी की नई मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीडित सोनू कुमार ने शनिवार शाम 04 बजे बताया कि ड्यूटी से लौटकर बाइक घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन कुछ देर बाद बाहर आने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कर पुलिस से बाइक बरामद करने की मांग की है।