इकौना: जिला निर्वाचन अधिकारी ने इकौना क्षेत्र मे क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण कर लिया जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका शर्मा ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद के विधानसभा 290-श्रावस्ती के अन्तर्गत क्रिटिकल बूथ प्राथमिक विद्यालय, चिचड़ी और लालपुर खदरा का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा बूथों की क्रिटिकल प्रतिशतता का भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होने मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों पर सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया।