पन्ना: पन्ना के ग्राम पंचायत बराछ में सरपंच पति और सचिव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, निर्माण कार्य में अनियमितताएं सामने आईं
Panna, Panna | Nov 20, 2024 पन्ना जिले की ग्राम पंचायत बराछ में सरपंच पार्वती प्रजापति के पति संतोष प्रजापति और सचिव अरविंद मिश्रा पर निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। ताजा मामला ग्राम धनगढ में बन रही 100 मीटर की सीसी रोड का है, जहां बालू के स्थान पर बलुई मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है।