पन्ना: जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा
Panna, Panna | Nov 20, 2024 जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे जानकारी साझा कर बताया कि कलेक्टर सुरेश कुमार ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति तथा एकल व समूह ग्राम जल प्रदाय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की