पन्ना: ग्राम पंचायत बख्तरी के चौधरी मोहल्ला में निर्माण के लिए दी गई राशि गायब, जलभराव से मार्ग दलदल में तब्दील
Panna, Panna | Nov 19, 2024 ग्राम पंचायत बख्तरी के चौधरी मोहल्ला में सीसी एवं नाली के लिए स्वीकृत राशि बिना निर्माण के फर्जी तरीके से आहरित करने एवं सीसी व नाली का निर्माण नहीं होने से जल भराव के कारण मार्ग दलदल में तब्दील होने का मामला सामने आया है।मौके पर पहुंची मीडिया टीम को ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच और सचिव के द्वारा मिलकर शासकीय राशि को बिना निर्माण के ही ठिकाने लगा दिया गया है।