बछवारा: बछवारा प्रखंड के बिशनपुर गांव में बन रहे पंचायत भवन में गुणवत्ताहीन निर्माण से स्थानीय लोग नाराज
बछवारा प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है।लेकिन इस निर्माण में गुणवत्तापूर्ण काम नहीं होने के कारण स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं।लोगों ने उक्त निर्माण कार्य का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू किया।यह वीडियो मंगलवार को दिन के तीन बजे से काफी वायरल हो रहा है।लोग इस पर कई प्रकार के सवाल कर रहे है।